फिर से टल गई सैफ-करीना की शादी की तारीख

पूरा मीडिया इंतजार कर रहा था इस एतिहासिक शादी का जब पटोदी हाउस में सैफ करीना एक साथ शादी के सात फेरे लेंगे। लेकिन सैफ ने हाल ही में मीडिया से कहा "हमें अभी शादी की तारीख तय करनी है क्योंकि हमें अपने परिवार के साथ बैठकर कई और बातों पर भी चर्चा करना बाकी है। हम इस साल के अंत में शादी करने की सोच रहे हैं लेकिन अभी तक कोई तारीख फिक्स नहीं हुई है।"
ज्ञात हो कि सैफ फिल्हाल अपनी फिल्म 'कॉकटेल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपनी और करीना की शादी के बारे में कोई भी विस्तृत जानकारी देने को तैयार नहीं हैं उन्होने ये पूछने पर कि उनका निकाह होगा या हिन्दू रीति रिवाज से यह शादी होगी? और इस शादी को लेकर उनके बच्चे क्या सोच रहे हैं सैफ ने कहा "एक तो यह बहुत जल्दी है और साथ ही बहुत व्यक्तिगत मामला है खासतौर पर जब हमने अभी तक कुछ भी डिसाइड नहीं किया है। मैं नहीं चाहता कि लोग इस बारे में कुछ पढ़ें।"
एक तरफ जहां खबरें आ रही थीं कि पटौदी हाउस में सैफ करीना की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं वहीं अब सैफ का यह कथन वाकई काफी निराशाजनक है। वैसे पहले भी कई बार सैफ और करीना की शादी की तारीख को लेकर खबरें उठीं थीं लेकिन हमेशा वो अफवाह ही साबित हुई लेकिन इस बार सैफ की मां शर्मिला टैगोर द्वारा शादी की तारीख पर मंजूरी देने के बाद हर कोई इस बात से निश्चित हो गया था कि इस बार तो ये शादी होकर रहेगी। खैर अब तो सैफ करीना के फैन्स सिर्फ ये उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही फिर से सैफीना की शादी की असली तारीख पता चले।


Click it and Unblock the Notifications