सलमान के दिल-दिमाग में छायी एली, दूसरी कैटरीना बनाकर लेंगे दम
सलमान खान ने शो के मंच पर एली से वादा किया था कि वह उसे अपनी फिल्म में मौका जरूर देंगे और शायद सलमान खान उस कोशिश में जुट भी गये हैं। सलमान खान को एली की बहुत सारी चीजें कैटरीना कैफ से ही मिलती है। इसलिए फिल्मी पंडितों का मानना है कि सलमान खान, एली को हिरोईन बनाकर ही छोड़ेंगे। कैटरीना का भी फिल्मी करियर संवारने वाले सलमान खान ही हैं लेकिन कैटरीना शायद इस चीज को भूल चुकी हैं।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि सलमान खान किसी नये चेहरे के लिए कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले स्नेहा उल्लाल, जिया खान और सना खान को भी बतौर अभिनेत्री सलमान खान मौका दे चुके हैं। लेकिन इन सब की किस्मत ने इन्हें टॉप अभिनेत्री बनने का मौका नहीं दिया।
स्नेहा उल्लाल में सलमान खान को ऐश्वर्या राय दिखती थीं तो वीर फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आयीं जिया खान में भी लोगों ने कैटरीना को देखा था। खैर देखते हैं कि एली के रूप में सलमान पर्दे पर दूसरी कैटरीना को जन्म दे पाते हैं कि नहीं। मालूम हो कि एली अवराम मिक्की वाइरस नाम की फिल्म बतौर अभिनेत्री नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उनके हीरो मनीष पॉल थे।


Click it and Unblock the Notifications












