..................... We get success from luck : Kareena | सफलता मंत्र से नहीं किस्मत से मिलती है : करीना - Hindi Filmibeat

सफलता मंत्र से नहीं किस्मत से मिलती है : करीना

Kareena Kapoor
सलमान खान के साथ बॉडीगार्ड फिल्म में धमाल मचा चुकी करीना कपूर आज बॉलीवुड में सफलता की दौड़ में सबसे आगे हैं। करीना अपनी सफलता का सारा श्रेय किस्मत को देती हैं। ये कहती हैं कि सक्सेस का कोई मंत्र नहीं होता ये तो किस्मत की बात है।

करीना की आने वाली फिल्म रॉ वन में उनकी खुशी की झलक दिखी है और शायद चेहरे पर जो निखार है वो यही बयां कर रहा है कि आज ये नंबर वन है। इनके सामने अभी दूर तक कोई हीरोईन नहीं है जो करीना को टक्कर दे।

उनकी फिल्म बॉडीगार्ड ने सपलता का नया इतिहास रच दिया है इससे पहले भी बेबो की फिल्म थ्री इडियट्स और गोलमाल 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

अब उन्हें इंतजार है उनकी आने वाली फिल्म रॉ वन के सक्सेस का इतना ही नहीं आज वो बॉलीवुड के हर बैनर की चहेती भी बन चुकी हैं। बेबो सैफ अली खान के साथ उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म एजेंट विनोद में भी नज़र आएंगी। इसके अलावा करीना की एक और फिल्म अगले साल भी रिलीज होने वाली है जिसमें वो रानी मुखर्जी और आमिर खान के साथ नज़र आएंगी, इसके बाद वो करण जौहर की फिल्म एक मैं और एक तू में इमरान खान के साथ दिखाई देंगी।

देखा जाए तो करीना का कैरियर ग्राफ दिनोंदिन उंचाई को छू रहा है आज करीना को बॉलीवुड में पारस पत्थर की त रह माना जा रहा है वो जितनी भी फिल्में कर रही हैं वो सारी हिट हो जा रही हैं। शायद यहीं वजह है कि करीना के नाज और नखरे उठाते हुए बड़े बड़े निर्माता और निर्देशकों की होड़ सी लगी हुई है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि बॉलीवुड में हर कोई करीना के नाम की माला जप रहा है। ऐसा देख कर सचमुच यह कहना पड़ेगा करीना की किस्मत को नज़र ना लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X