'पा' के लायक नहीं बॉलीवुड : अभिषेक
अभिषेक बच्चन अपने पिता के अभिनय से अभिभूत हैं। राम गोपाल वर्मा की मीडिया पर आधारित फिल्म 'रण' में अमिताभ बच्चन की भूमिका के बारे में अभिषेक कहते हैं कि भारत में उनकी प्रतिभा के अनुरूप फिल्में नहीं बनती है।
अभिषेक ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा है, " अमिताभ बच्चन जैसी प्रतिभा के काबिल हम नहीं हैं। मैं ऐसा नहीं सोचता कि उनकी प्रतिभा जिसमें फिट बैठती है वैसी फिल्में बॉलीवुड में बन सकती हैं।"
अभिषेक गुरुवार को 'रण' के प्रीमियर पर राजधानी में उपस्थित थे। उन्होंने इस फिल्म में किरदार निभाने वाले अपने मित्र रितेश देशमुख की भी सराहना की। अभिषेक ने कहा, "फिल्म में रितेश ने अच्छा काम किया है। रितेश ने अभी तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है और अपनी बहुमुखी प्रतिभा को साबित कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











