..................... We dedicate our 'Dhoom machale' to Sachin: Aamir Khan - Hindi Filmibeat

'धूम मचा ले' महान क्रिकेटर सचिन को समर्पित: आमिर खान

साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों से एक है यशराज की 'धूम 3', जिसमें पहली बार नकारत्मक चरित्र के रूप में लोगों के सामने आ रहे हैं अभिनेता आमिर खान। फिल्म के प्रोमो में आमिर खान को काफी आकर्षक रूप में लोगों के सामने पेश किया है। अपने आप में बेहद ही बेहतरीन अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्म'धूम 3' को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को समर्पित कर दी है।

टेस्ट क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद अभिनेता आमिर खान उनकी शानदार पारी का जश्न मनाना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'धूम 3' के शीर्षक गीत मास्टर ब्लास्टर को समर्पित करने का निर्णय लिया है।

आमिर ने कहा, "उन्होंने अपने पूरे करियर में हर देश में पिच पर, गेंदबाजों के सपनों में, हमारे दिलों और देश के हर कोने में मौजूद क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में धूम मचाई है। इसलिए हम बहुत विन्रमता के साथ हमारा गीत 'धूम मचा ले' इस महान क्रिकेटर को समर्पित करते हैं।"

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम में अगले सप्ताह (14 से 18 नवंबर) वेस्ट इंडीज के विरुद्ध अपना 200वां टेस्ट मैच खेलेंगे। यह गीत मुंबई में उनका खेल शुरू होने से पूर्व जारी किया जाएगा।

मालूम हो कि अपने 25 साल के करियर में आमिर खान पर्दे पर डबल रोल में दिखायी देंगे। कहा जा रहा है आमिर खान का एक रोल तो निगेटिव होगा लेकिन दूसरा रोल जो कि उनके छोटे भाई का होगा वह सकारात्मक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X