हॉट मल्लिका और अरविंद केजरीवाल..जानिए क्या है connection!
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड की हॉट मल्लिका शेरावत, इन दोनों के बीच क्या कनेक्शन है यह शायद ही कोई जानता हो। लेकिन हम यहां आपको बता दें कि के सी बोकाड़िया की आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' ही इन दोनों को एक साथ हमारे सामने लाते लाते रह गया। यह कहानी तीन साल पुरानी है, जब इस फिल्म की बात शुरू हुई थी।
डर्टी पॉलिटिक्स की बात करें तो अगर तीन साल पहले आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक प्रस्ताव स्वीकार लिया होता तो आज हम सभी उन्हें बड़े पर्दे पर मल्लिका शेरावत के साथ देख रहे होते। यह प्रस्ताव था फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स का। जी हां, आपको बता दें, साल 2011-12 में अन्ना आंदोलन के बाद जब केजरीवाल काफी लोकप्रिय हो गए थे। ऐसे में निर्देशक के सी बोकाड़िया ने उन्हें फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में एक्टिंग का ऑफर दिया था।
राजनीति की वजह से कहा 'न'
लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस ऑफर को सिरे से नकार दिया था, क्योंकि वह अपना पूरा समय राजनीति को देना चाहते थे। एक दैनिक हिंदी अखबार में आई खबर के मुताबिक, उस समय केजरीवाल ने बोकाड़िया से यह भी कहा था कि अगर वह अन्ना के आंदोलन पर फिल्म बनाएं तो वह जरूर उसका हिस्सा बनना चाहेंगे।
केजरीवाल की जगह नसीरूद्दीन शाह
गौरतलब है कि, निर्देशक ने इस खबर से संबंधित कुछ भी कहने से इंकार किया है। हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि जरूर की कि उन्होंने 'डर्टी पॉलिटिक्स' में एक्टिंग के लिए केजरीवाल से संपर्क जरूर किया था। बताया जा रहा है कि केजरीवाल को फिल्म में जर्नलिस्ट का किरदार दिया जा रहा था, जो किरदार अब नसीरूद्दीन शाह निभा रहे हैं।
बोकाड़िया ने बताया कि, 'मैं केजरीवाल की लड़ाई से प्रभावित था और अपनी फिल्म में उन्हें एक ईमानदार और तेज-तर्रार पत्रकार की भूमिका देना चाहता था।' बहरहाल, इस खबर से यह तो साफ है कि यदि तीन साल पहले केजरीवालने इस फिल्म को हां कहा होता, तो आज हम मल्लिका शेरावत और अरविंद केजरीवाल को सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देख पाते। मौजूदा राजनीतिक समय को देखते हुए जाहिर है कि यह दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होता।


Click it and Unblock the Notifications
