'हम दोनों जान दे देंगे..' सीमा हैदर के बिछड़ने के सवाल पर बोले सचिन, लैला मजनू वाला वीडियो

सीमा हैदर की प्रेम कहानी इस जमाने की सबसे चर्चित प्रेम कहानी है। आए दिन उनको लेकर कई तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है जिसको लेकर चर्चा है।
सीमा हैदर के साथ सचिन ने मरने की कसम खा ली है। सचिन ने कहा है कि वो दोनों जान दे देगें लेकिन.. गौरतलब है कि इस दौरान सचिन और सीमा एक रिपोर्टर से बात कर रहे थे। रिपोर्टर ने इस दौरान पूछा था कि, अगर सीमा को पाकिस्तान वापस जाना पड़े तो क्या करोगे?
इस पर सचिन ने सीधे कहा है कि, ''पहली बात तो ऐसा होगा नहीं, अगर ऐसा होता है तो हम दोनों अपनी जान दे देंगे।'' इसके बाद रिपोर्टर ने दोनों को लैला मजनू कहकर बुलाया। ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है।
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''उसने उससे कहा कि उसे क्या कहना है।'' एक ने लिखा, ''लेकिन जरूर घर का डिबल घर में गिर जाएगा।'' एक ने लिखा, ''मर जाओ मेरा क्या जाएगा।''
एक ने लिखा, ''फर्जी मोहब्बत।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सीमा हैदर की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। प्राथमिक जांच में सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्य नहीं मिलने की बात कही जा रही था। हालांकि इसको लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिले है।


Click it and Unblock the Notifications