दादा बनने के बाद भी गमगीन अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan
अपने जीवन के स्वर्णिम दौर से गुजर रहे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दादा जैसी बड़ी उपाधी पाकर भी दुखी है। आप सोचेंगे कि ऐसा क्या हो गया? तो हम आपको बता दें अमिताभ बच्चन इन दिनों देश के हालात को लेकर काफी परेशान है। अभी हाल ही में अमिताभ ने केबीसी के पांचवे संस्करण को खत्म किया है जिसने हमेशा की तरह अच्छा बिजनेस किया है। अमिताभ ही अगले साल इस शो के छठें संस्करण का भी संचालन करेंगे।

अमिताभ ने कहा कि मुझे केबीसी के दौरान देश के दुरदराज के लोगों से मिलने का मौका मिला और उनकी बातों से पता चला कि भले ही आज हम चांद की बातें करते हैं लेकिन अभी भी हमारा देश बहुत पीछे है। अमिताभ ने कहा कि मुझे उनलोगों से मिलकर एहसास हुआ कि मैं उन लोगों के लिए कुछ कर नहीं पाया। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं जीवन में कभी उनके काम आ सकूं। अमिताभ ने कहा मुझ जैसे बहुत लोगों को रीयल इंडिया के बारे में पता ही नहीं है।

अमिताभ ने बड़े ही भावुक अंदाज में कहा कि जब आप किसी शो से लंबे वक्त तक जुड़ जाते हैं तो वो आपको परिवार का एहसास दिलाता है। केबीसी भी मेरा एक परिवार है, इसलिए जब भी वहां कोई हॉट सीट पर आता था तो मैं उनके स्वागत वैसे ही करता था जैसे कि अपने परिवार से मिलने आने वाले किसी मेहमान का करता हूं।

अमिताभ ने कहा कि फिलहाल तो मैं इस समय खाली हूं और अपना पूरा वक्त मैं अपनी पोती के साथ बिताना चाहता हूं। वो बहुत जल्द आशुतोष गोवरिकर के साथ एक फिल्म करेंगे लेकिन उसकी रूपरेखा अभी तैयार नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X