OMg! क्या अब फराह बनाएंगी हैप्पी न्यू ईयर का सीक्वल
फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को समीक्षकों का प्यार भले ही न मिल पाया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ें हैं। खबर है कि, फिल्म की सफलता से इसके सितारे इतने खुश हैं कि वे अपनी डाइरेक्टर फराह खान को हैप्पी न्यू ईयर का सीक्वल बनाने की सलाह दे रहे हैं।

हैप्पी न्यू ईयर में डबल रोल निभाने वाले, बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने कहा कि पूरी टीम चाहती है कि फराह फिल्म का सीक्वल बनाए। फिल्म बनाने के दौरान सेट पर हम सबको काफी मजा आया और रिलीज के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों का रिस्पॉस देखकर हमें तसल्ली मिली। लिहाजा, हम सब फराह पर इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म का सीक्वल बनाने का जोड़ डाल रहे हैं।
गौरतलब है कि, हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और विवान शाह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। आपको बता दें, इस फिल्म को लेकर जया बच्चन के बयान पर काफी बवाल उठा था। जया ने कहा था कि, हैप्पी न्यू ईयर से ज्यादा वाहियात फिल्म पूरे दशक में नहीं बनी। हालांकि बाद में शाहरूख और फिर अभिषेक ने इस बवंडर को कम करने की कोशिश की।
फराह फिलहाल छुट्टियां मना रही हैं और वो जल्द ही एक अच्छी कहानी के साथ वापस आएंगी। अभिषेक ने कहा कि वो इस समय अपनी फुटबाल टीम पर ध्यान दे रहे हैं। फुटबाल टीम के अलावा अभिषेक कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर के भी मालिक हैं। वो जल्द ही एक महिला कबड्डी टीम भी बनाने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications