..................... We are not Friends but We are not enemies: Ajay Devgn on Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

शाहरूख-अजय ना ही दोस्त हैं और ना ही दुश्मन..

इन दिनों एक्शन स्टार अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाहिर है कि अजय देवगन की निजी जिंदगी से भी जुड़ी बातें सामने आयेंगी ही, जिसके चलते ही एक बार फिर से अजय देवगन और शाहरूख के रिश्तों पर सवाल उठे।

शाहरूख-अजय ना ही दोस्त हैं और ना ही दुश्मन..

जिसका जवाब देते हुए अजय देवगन ने कहा कि शाहरूख खान से ना तो उनकी दुश्मनी हैं और ना ही दोस्ती, जो कुछ भी हुआ वो केवल मीडिया का फैलाया रायता था जिसमें मैं और शाहरूख लपेट लिए गये।

हम सहकर्मी हैं और वह जो कर रहे हैं, मैं उसकी इज्जत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह भी करते होंगे

सुपर स्टार अजय देवगन ने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि शाहरुख के साथ कोई तालमेल नहीं है। मैंने कहा था कि दोस्ती नहीं है और मैं उस पर अभी भी कायम हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम दुश्मन हैं। हम सहकर्मी हैं और वह जो कर रहे हैं, मैं उसकी इज्जत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह भी करते होंगे।" अजय ने यह भी कहा कि शाहरूख खान ने उन्हें फिल्म के लिए विश किया है जिसका मैं तहेदिल से शुक्रगुजार हूं।

अजय के इशारे पर बोल्ड लवस्टोरी से होगी काजोल की वापसी

गौरतलब है कि मीडिया में खबरें आई थीं कि अजय और शाहरुख के बीच ताल्लुकात कुछ ठीक नहीं हैं। साल 2012 में अजय की 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख की 'जब तक है जान' एक ही समय पर प्रदर्शित हुई थी। अजय को इस बात से काफी धक्का लगा था और वो शाहरूख और यशराज के खिलाफ कोर्ट भी चले गये थे। बावजूद इसके दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं और दोनों ने ही जबरदस्त कामयाबी पायी।

इस बारे में बात करते हुए अजय ने कहा कि "जब तक है जान' में शाहरुख का कोई हस्तक्षेप नहीं था। मसला अजय देवगन फिल्म्स और यश राज फिल्म्स में था। वे अपनी और मैं अपनी फिल्म बचाने की कोशिश कर रहा था।"

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/M3KqzpP6Ej0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X