'हम कपूर हैं, हमें किसी के पैसों के पीछे भागने की जरूरत नहीं, संजय थर्ड क्लास आदमी है'- रणधीर कपूर

Randhir Kapoor on Sunjay Kapoor- करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव को लेकर इस वक्त बवाल चल रहा है और दोनों ने अरबपति उद्योगपति संजय कपूर की जायदाद पर अपना अपना दावा ठोक दिया है। पता चला है कि संजय कपूर अपने पीछे 30,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं।
अब मामला कोर्ट में है और देखने वाली बात होगी कि क्या फैसला सामने आता है। इस विवाद के बीच एक पुराना बयान करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर का वायरल हो रहा है। ये वो दौर था जब करिश्मा और संजय का विवाद हुआ था और रणधीर ने पैसों को लेकर बड़ी बात कही थी। उनका कहना था कि हम कपूर हैं और...
पैसों को लेकर रणधीर कपूर ने कही थी ये बात?
संजय कपूर और करिश्मा कपूर के विवाद के दौरान रणधीर कपूर ने संजय पर निशाना साधा था और उन्हें "थर्ड क्लास आदमी" कहा था। इसके अलावा ये भी कहा था कि ये शादी वो बिल्कुल नहीं चाहते थे। 2016 का ये दौर था। रणधीर ने कहा था, "हर कोई हमारी पहचान जानता है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसों के पीछे भागने की ज़रूरत नहीं है।
हमें न सिर्फ़ पैसा मिला है, बल्कि हमारा हुनर भी ज़िंदगी भर हमारा साथ दे सकता है। संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा उससे शादी करे। उसकी ज़िंदगी में अय्याशी है और उसने कभी अपनी पत्नी की परवाह नहीं की। वह उसे परेशान करता रहा है और दूसरी औरत के साथ रह रहा है। पूरी दिल्ली जानती है कि वह कैसा है। मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।"
अब जब संजय कपूर की मौत हो चुकी है तो जायदाद को लेकर विवाद हो रहा है। इसी बीच इस बयान को फिर से वायरल किया जा रहा है। फिलहाल मामला कोर्ट में है और देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications











