शाहरूख मेरे परिवार का हिस्सा हैं: करन जौहर
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के सफल और चर्चित निर्माता करन जौहर का कहना है कि उनके और शाहरूख खान के बीच सबकुछ सामान्य है। हमारे बीच दूरियां होने की बातें सिर्फ एक अफवाह भर हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों यह अफवाहें थी कि करन और सलमान के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं जिसके कारण उन्होने शाहरूख की न्यू ईयर पार्टी भी अटेंड नहीं की थी।
एक कार्यक्रम में शाहरूख के साथ सम्बंधों के बारे में पूछे जाने पर करन ने कहा कि अब मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता हूं क्योंकि यह मेरी व्यक्तिगत जिंदगी है, हमारे बीच कुछ भी गलतफहमी नहीं है शाहरूख मेरे परिवार का हिस्सा है। करन जौहर, कई बार आमिर खान की पार्टी में भी गये और सलमान के साथ भी कई कार्यक्रमों में भाग लिया। कुछ समय पहले यह भी खबरें आयी थी कि करन, सलमान को लेकर कोई फिल्म बनाना चाह रहे हैं।
इन बातों को करन और शाहरूख के बीच दूरी के तौर पर देखा जा रहा था। करन और शाहरूख की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सफलतम जोडि़यों में से एक माना जाता है। दोनों को सफलता की गारंटी माना जाता है। यह जोड़ी कुछ कुछ होता है, कभी अलविदा न कहना, कभी खुशी कभी गम और माई नेम इज खान जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। करन जौहर के निर्देशन में अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर'एक सफल फिल्म रही थी।
शाहरूख इस समय रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण है।


Click it and Unblock the Notifications
