'पीके' के बाद 'दिल धड़कने दो' में देखिए अमिताभ बच्चन की झलक!
[बॉलीवुड न्यूज] फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन की 'वजीर' भले ही ज्यादा लाइमलाइट न बटोर रही हो, लेकिन इस फिल्म का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासकर जबसे आमिर खान की फिल्म 'पीके' में इसका पहला टीजर दिखाया गया है।

जी हां, 'पीके' के बाद फिल्म 'दिल धड़कने दो' के साथ वजीर का दूसरा टीजर भी रिलीज होने वाला है। फिल्म में फरहान, बिग बी और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अमिताभ एक पैरालाइजड शतरंज के मास्टर बने हैं। जबकि फरहान अख्तर एटीएस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगें। फिल्म ने अपनी पहली टीजर के साथ ही काफी तारीफें बटोरी थी। बहरहाल, अब इसके दूसरा टीजर भी रिलीज किया जाएगा।
PICS: कैमरे के पीछे सेट पर क्या करते हैं 'दिल धड़कने दो' के सितारे
जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' 15 जून को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, वजीर की अगली झलक के लिए हमें बस कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



