VIDEO: फरहान, अमिताभ, नील और जॉन उड़ा देंगे होश..जबरदस्त टीजर
[बॉलीवुड न्यूज] बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वजीर' का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह एक दमदार टीजर है, जिसे देखने के बाद आप फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए और उत्सुक हो जाएंगे।
फिल्म में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। जबकि नील नितिन मुकेश निगेटिव रोल निभा रहे हैं। टीजर में आपके नील का विलेन अवतार कांपने पर मजबूर कर देगा। टीजर में नील जबरदस्त दिख रहे हैं, जॉन अब्राहम फिल्म में कैमियो निभाएंगे।
वजीर में फरहान अख्तर एक ATS इंस्पेक्टर बने हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अमिताभ एक पैरालाइजड शतरंज के मास्टर बने हैं। फिल्म ने अपनी पहली टीजर के साथ ही काफी तारीफें बटोरी थी। बहरहाल, अब इसके दूसरा टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications




