1st Day 1st Show: वज़ीर की शानदार शुरूआत...फैन्स ने कहा धमाकेदार
[बॉलीवुड समाचार] अमिताभ बच्चन - फरहान अख्तर स्टारर वज़ीर सिनेमाघरों में आ चुकी है और फिल्म को लेकर रिस्पॉन्स अच्छा है। भले ही फिल्म को क्रिटिक्स ने ठीक ठाक रिव्यू दिए हैं लेकिन अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
[वज़ीर फिल्म रिव्यू]
हालांकि वज़ीर एक सस्पेंस थ्रिलर है लेकिन फिल्म में बिग बी और फरहान की अतरंगी यारी लोगों को पसंद आ रही है। लेकिन फिल्म का सरप्राइज़ पैकेज बन कर उभरे हैं मानव कौल जिन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
मानव कौल फिल्म में एक कश्मीरी नेता की भूमिका में हैं, जिन्हें काफी छोटा रोल दिया गया है। लेकिन फिल्म में वो जब भी आए हैं, तहलका मचा कर गए हैं। उनके हर सीन पर दर्शकों का रिस्पॉन्स ज़बर्दस्त है। हालांकि फिल्म बहुत ही ज़्यादा Predictable है, थोड़ी देर में ही आपको समझ में आ जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।
लेकिन फिर भी फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। जानिए कैसा है फिल्म का लाइव ऑडियंस रिस्पॉन्स -


Click it and Unblock the Notifications














