सोनाक्षी को बिकनी से इंकार गीली साड़ी से प्यार...
फिल्म 'आर...राजकुमार' का ऑफिशियली ट्रेलर लॉंच हो गया है। जो कि काफी प्रभावशाली है लेकिन यह फिल्म अपने ट्रेलर की वजह से नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा की वजह से चर्चित हो गयी है क्योंकि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने बिकनी पहनने से इंकार कर दिया है। ऐसा सुनने में आया है कि फिल्म के एक सीन में सोनाक्षी सिन्हा को पानी में से भीगकर बाहर निकलना था लेकिन सोनाक्षी ने इस पूरे सीन को साड़ी में ही शूट किया है। सोनाक्षी ने अपना पुराना जुमला दोहराते हुए कहा कि वह बिकनी नहीं पहनेंगी।
फिलहाल फिल्म का ट्रेलर तो काफी आकर्षक है, फिल्म के हीरो शाहिद कपूर है जिनकी हालिया रिलीज फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो.. ने ठीक-ठाक बिजनेस किया है। फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा है, जबकि फिल्म के निर्माता हैं सुनील लुला और विक्की राजानी। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में सोनाक्षी गीली साड़ी में ही काफी उत्तेजक लग रही है।
सोनाक्षी सिन्हा ने पहले ही कह रखा है कि वह फिल्म में ऐसा-वैसा कोई काम नहीं करेगी जिसका वजह से उनके परिवार को शर्मिंदा होना पड़े इसलिए वह ना तो बिकनी पहनेंगी और ना ही हॉट इंटिमेट सीन देखेंगी। फिलहाल इस साल की फिल्म लुटेरा में तो सोनाक्षी ने काफी हद तक हीरो रणवीर सिंह के साथ गर्मा-गर्म दृश्य दिये थे देखते हैं कि वह कब तक बिकनी नहीं पहनती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
