TRAILER: 2017 की शानदार फिल्म.. सुपरहिट जोड़ी.. और अजय देवगन को टक्कर!
आयुष्मान खुर्राना और भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह साल 2017 की सबसे शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। ट्रेलर देखकर तो आप हंसते रह जाएंगे। लेकिन हंसी हंसी के बीच ही फिल्म एक मैसेज भी देती दिखेगी।
बता दें, शुभ मंगल सावधान 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि इसी दिन अजय देवगन की फिल्म बादशाहो भी रिलीज होने वाली है। हालांकि दोनों फिल्में काफी अलग हैं.. लेकिन मानना पड़ेगा कि अजय देवगन ये सुपरहिट जोड़ी तगड़ी टक्कर देने वाली है।
याद दिला दें, इससे पहले आयुष्मान- भूमि की जोड़ी को हम सुपरहिट फिल्म 'दम लगाके हईशा' में देख चुके हैं। फिल्म ने धमाकेदार प्रॉफिट कमाया था। लिहाजा, एक बार फिर इस जोड़ी को साथ देखने का काफी उत्साह है।
यहां देंखे शुभ मंगल सावधान का ट्रेलर-
shubh mangal saavdhan trailer ayushmann khurrana bhumi pednekar आयुष्मान खुर्राना भूमि पेडनेकर शुभ मंगल सावधान


Click it and Unblock the Notifications
