Watch बाहुबली दि बिगनिंगी 'ट्रेलर'- इंसान नहीं ये लोगों का भगवान है!
दक्षिण भारतीय फिल्म बाहुबली को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता थी। यूं तो ये एक दक्षिण भारतीय फिल्म है लेकिन इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 3डी में है और दक्षिण भारतीय ही नहीं बल्कि हिंदी भाषियों को भी ये ट्रेलर काफी आकर्षित कर रहा है।

बाहुबली फिल्म में राणा दुग्गूबाती और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि एक शख्स जो कि खुद को एक आम इँसान समझता है लोग उसे भगवान बना देते हैं और अपनी रक्षा की प्रार्थना करते हैं। आखिर ये है कौन ये सवाल सिर्फ दर्शकों ही नहीं बल्कि खुद बाहुबली के दिमाग में भी है।
लेकिन इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा। बाहुबली 10 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है।
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/VdafjyFK3ko" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications











