'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर कौन है सलमान खान का BEST फ्रैंड!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, सलमान खान के बेस्ट फ्रैंड और कोई नहीं बल्कि प्रेम रतन धन पायो के निर्देशक सूरज बड़जात्या हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर तो आप देख ही रहे होंगे। लेकिन हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं फिल्म की मेकिंग।
वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान और सूरज बड़जात्या किस तरह एक दूसरे की पोल खोल रहे हैं। वहीं, एक दूसरे की तारीफ करते भी नहीं थक रहे हैं। दोनों ने फिल्म से जुड़ी कई बात इस वीडियो में शेयर की हैं।
प्रेम रतन धन पायो.. सलमान और सूरज बड़जात्या की चौथी फिल्म है। इससे पहले इस जोड़ी ने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं.. जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लिहाजा, दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
बहरहाल, फिल्म से पहले यहां देखें मेकिंग-
prem ratan dhan payo sooraj barjatiya salman khan sonam kapoor प्रेम रतन धन पायो सूरज बड़जात्या सलमान खान सोनम कपूर


Click it and Unblock the Notifications



