Behind The Scenes: यूं बनी देश की सबसे मंहगी फिल्म 'बाहुबली'
[बॉलीवुड न्यूज] साउथ की फिल्म होने के बावजूद 'बाहुबली' ने देश भर में जो सूर्खियां कायम की हैं, वह आश्चर्यजनक है। इसे भारत की अब तक की सबसे मंहगी बताया जा रहा है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। दक्षिण भारतीय फिल्म होने के बावजूद हिंदी में भी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया।
बता दें, यह फिल्म थ्रीडी में है और लोगों को अभी काफी आकर्षिक कर रही है। फिल्म में राणा दुग्गूबाती और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि एक शख्स जो कि खुद को एक आम इंसान समझता है लोग उसे भगवान बना देते हैं और अपनी रक्षा की प्रार्थना करते हैं। 'बाहुबली' 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म से करण जौहर भी जुड़े हैं।
बहरहाल, यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं फिल्म की मेकिंग। जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि इसे बनाना कितना मुश्किल, लेकिन दिलचस्प रहा होगा। नीचे देखें मेंकिग-


Click it and Unblock the Notifications











