IIFA 2022: देखिए डेलीहंट पर आईफा अवार्ड्स का लाईव प्रसारण, 26 जून की शाम 7 बजे से

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी यानि कि IIFA अवार्ड्स 2022, आज यानि कि 26 जून की रात को प्रसारित होने जा रहा है और आप IIFA अवार्ड्स का ग्रीन कार्पेट डेलीहंट एप पर 7 - 8 बजे तक लाईव देख सकते हैं। वहीं आईफा अवार्ड्स डेलीहंट एप पर रात 8 बजे से रात 12 बजे तक भारतीय समयानुसार लाइव देखा जा सकता है।

watch-the-iifa-green-carpet-and-awards-ceremony-live-on-dailyhunt-from-8-pm-onwards-on-june-26

गौरतलब है कि आईफा अवार्ड्स का 22वां संस्करण, UAE में 16 सालों बाद लौटा है। इस साल, 3 और 4 जून को IIFA अवार्ड्स, अबू धाबी के यास आईलैंड के एतिहाद


इस मशहूर इवेंट को बॉलीवुड के सबसे मशहूर सितारों ने अटेंड किया था जिसमें सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज़, रणवीर सिंह, नोरा फतेही, टाईगर श्रॉफ, विकी कौशल, कृति सैनन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहिद कपूर और अनन्या पांडे शामिल थे।

ये इवेंट आप इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

यहां देखिए आईफा अवार्ड्स 2022 के विजेताओं के नाम
बेस्ट फिल्म
शेरशाह
हीरू जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, शब्बीर बॉक्सवाला, अजय शाह, हिमांशु गांधी
बेस्ट डायरेक्टर - विष्णु वर्धन, शेरशाह
बेस्ट एक्टर Female - कृति सैनन, मिमी
बेस्ट एक्टर Male - विकी कौशल, सरदार उधम सिंह
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल Male - पंकज त्रिपाठी, लूडो
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल Female - सईं तम्हान्कर, मिमी
बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर - ए आर रहमान (अतरंगी रे), तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद - मोहसिन, विक्रम मॉन्ट्रोस, बी प्राक, जानी - शेरशाह
बेस्ट प्लेबैक सिंगर Male - ज़ुबिन नौटियाल, रातां लम्बियां - शेरशाह
बेस्ट प्लेबैक सिंगर Female - असीस कौर, रातां लम्बियां - शेरशाह
बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल - अनुराग बसु, लूडो
बेस्ट स्टोरी, अनूदित - कबीर खान, संजय पूरन सिंह चौहान - 83 (1983 विश्व क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित)
बेस्ट गीतकार - कौसर मुनीर - लहरा दो - 83
बेस्ट डेब्यू Female - शरवरी वाघ, बंटी और बबली 2
बेस्ट डेब्यू Male - अहान शेट्टी - तड़प

आज के आईफा अवार्ड्स में जहां आप सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे तक की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस देखेंगे तो पहली बार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी आपसे अपनी पापा की परफॉर्मेंस पर बात करती नज़र आएंगे। वहीं सलमान खान अपने करियर के वो किस्से याद करेंगे जिन्हें याद करते हुए वो खुद भी भावुक हो गए थे और आज आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। तो बस इंतज़ार किस बात का है, देखिए डेलीहंट एप पर IIFA अवार्ड्स LIVE।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X