इंतजार खत्म,फाइंडिंग फैनी का पहला गाना 'फैनी रे' हुआ रिलीज

finding-fanny
मुबंई। इस साल की बहु-प्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'फाइंडिंग फैनी' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के ट्रेलर की तरह ही विचित्र यह गाना "फैनी रे" भी काफी अलग सा है। शायद यही कारण है कि यू-ट्यूब पर इस गाने को हिट्स पर हिट्स मिलते जा रहे हैं। इस गाने की कॉरियोग्राफी श्यामक डाबर ने की है। होमी अदजानी द्वारा निर्देशित 'फाइंडिंग फैनी' अपनी पहली झलक से ही काफी चर्चित हो गई थी।

होमी अदजानी ने इस गाने को शूट करना काफी मजेदार बताया। उन्होंने कहा कि, श्यामक डाबर को मैंने फिल्म की कुछ झलकियां दिखा कर कहा था कि यह गाना फिल्म के टोन से मैच करना चाहिए और श्यामक ने कहा था कि इसके लिए तो फिर कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। इस गाने में दीपिका, अर्जुन, नसीरूद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिंपल एक बार फिर से मिलने का जश्न मनाते दिख रहे हैं, मस्त और लापरवाह। होमी ने कहा कि, 'सारे कास्ट ने काफी खुल कर डांस किया, खासकर डिंपल कपाड़िया के डांस मूव काफी मजेदार हैं।'

वहीं, श्यामक डाबर ने कहा कि,'मैं होमी अदजानी को काफी समय से जानता हूं, शायद इसीलिए 'फाइंडिंग फैनी' की शूटिंग के दौरान हमारा कंफर्ट लेवल काफी अच्छा था। यह गाना कोरियोग्राफ करना मेरे लिए काफी मजेदार था। मैं गाने के दौरान सबके व्यक्तित्व में खुलकर उनका किरदार दिखाना चाहता था। यह मेरे लिए अब तक के सबसे मजेदार गानों में से एक है।'

फाइंडिंग फैनी का यह गाना आज ही लांच किया गया है। इसके लांच के दौरान निर्देशक होमी अदजानी ने कहा कि यह फिल्म भारत के साथ साथ विदेशों में भी आएगी। यह दर्शकों के लिए काफी अलग और नयी तरह की फिल्म होगी। आपको बता दें, इस फिल्म में दीपिका पादुकोणे और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

<iframe width="640" height="390" src="//www.youtube.com/embed/5N7QbQ1fkyM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X