..................... Watch: Sonakshi and Yo Yo Honey Singh's 'Desi Kalakaar' teaser - Hindi Filmibeat

Video: 'देसी कलाकार' में दिखा हनी-सोनाक्षी का दिलकश जलवा

आजकल कोई भी फिल्म ऐसी नहीं बनती जिसमें यो-यो हनी सिंह का गाना ना हो। इन दिनों फिल्म की सफलता का पर्याय बने हनी सिंह का कहना है कि वो आज कल काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें लोग अब पसंद करने लगे हैं और फिल्मोद्योग ने उन्हें स्वीकार कर लिया लेकिन उनका संघर्ष अभी तक खत्म नहीं हुआ है क्योंकि वह हर बार पहले से बेहतर करने का प्रयास करते हैं। उन्हें इस बात की तसल्ली है कि अब लोग उन्हें वल्गर नहीं कहते हैं।

मालूम हो कि हनी सिंह के ऊपर कुछ दिनों पहले अश्लीलता परोसने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए थे लेकिन चेन्नई एक्सप्रेस के लुंगी डांस सांग ने उन्हें सफलता के सिंहासन पर बिठा दिया। इन दिनों हनी सिंह अपने नये एलबम 'देसी कलाकार' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका पहला लुक ऑन एयर हुआ है।

खुश हूं कि लोग मुझे अब वल्गर नहीं कहते: हनी सिंह

जिसमें सोनाक्षी सिन्हा 'देसी कलाकार' शीर्षक वाले वीडियो में एकदम नए स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि "यह आठ से 10 मिनट की लघु फिल्म है, जिसमें यो यो हनी सिंह अपने अगले एलबम के नवीनतम गानों के साथ शामिल होंगे। उनकी पहली लघु फिल्म का नाम 'सुपरस्टार' है, जिसमें सोनाक्षी नजर आ रही है।"

बड़े पर्दे पर अक्सर पारंपरिक और देसी अवतार में दिखीं सोनाक्षी वीडियो में पूरी तरह स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं। सोनाक्षी इस वीडियो में बाइकर जैकेट, क्रॉप टॉप्स और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही है। सोनाक्षी का यह लुक उनकी निजी जिंदगी के स्टाइल से काफी मिलता-जुलता है।"

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/gXP2LCU7hjc?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X