सच में..मनवा रे..देखकर फिर से हो जायेगा शाहरूख से प्यार

जब से फरहा खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर लांच हुआ था, तब से ही हर कोई अपने रोमांटिक शाहरूख को खोज रहा था तो लीजिये फराह ने आपके सामने फिर से आपके रोमांटिक किंग खान को पेश कर दिया है।

फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है..जिसके बोल है मनवा रे.. यह एक रोमांटिक सांग है। इस गाने को किंग खान और दीपिका पर फिल्माया गया है जिसमें दोनों की कमेस्ट्री कमाल की है। कहना गलत ना होगा इस गाने में दीपिका काफी हसीन लग रही है तो वहीं शाहरूख से आपको एक बार फिर से मोहब्बत हो जायेगी।

मनवा रे..किंग खान और दीपिका पर फिल्माया गया है

इस गाने को सुरों से सजाया है अरजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने। कहना गलत ना होगा यह गाना बहुत ही रोमांटिक, स्वीट और क्लीन है जिसे कि आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार सुनना चाहते हैं।

फिल्म के गाने कि रिलीज होते ही लोगों के मुंह से निकला वाकई में शाहरूख इज बैक। इस बारे में वनइंडिया ने कुछ लोगों से बातचीत की तो उनका जवाब था लीजिये जिसकी खोज पूरा देश कर रहा था उसे फरहा खान ने खोज निकाला। दिल्ली की रहने वाली संगीता राय ने बोला कि शाहरूख की फिल्म हो और रोमांटिक ट्रैक ना हो भला यह हो सकता है क्या.. वाकई में यह सांग काफी स्वीट, क्लीन और रोमांटिक है जिसे की जरूर हिट होना चाहिए और उन लोगों को इस गाने से सबक लेना चाहिए जो रोमांस के नाम पर गंदगी परोसते हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/52jQMfVAEEU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

मालूम हो कि शाहरूख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशिका फराह खान हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X