Watch Sultan सलमान बने रेसलर फैंस एक्साइटेड
एक तरफ बजरंगी भाईजान को लेकर फैंस का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की फिल्म सुल्तान का मोशन पोस्टर रिलीज करके एक नया एक्साइटमेंट शुरु कर दिया गया है। सुल्तान में सलमान खान हरियाणा के एक जाने माने रेसलर यानी कुश्ती करने वाले, सुल्तान अली खान का किरदार निभा रहे हैं।
इस मोशन पोस्टर को देख फैंस की तो खुशी का ठिकाना नहीं है। सुल्तान के इस मोशन पोस्टर में सलमान का लुक नहीं नज़र आ रहा लेकिन बैकग्राउंड में कुश्ती के दौरान होने वाली अनाउंसमेंट और सुल्तान अली खान की कुश्ती की तारीफें जरुर सुनाई दे रही हैं। यश राज फिल्म्स ने इस पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा सबकुछ छोड़ दीजिये और देखिये सलमान..सुल्तान के रुप में।
सुल्तान फिल्म के पोस्टर के रिलीज के बाद लोगों के रिएक्शन काफी पॉजिटिव हैं। लोगों का कहना है कि सलमान खान को कुश्ती करते देखने से बेहतर और क्या हो सकता है। ये फिल्म ब्लॉबस्टर होगी।
<center><iframe width="100%" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/WbGgqKatP9w" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
