Video 'बजरंगी भाईजान' का स्वागत नहीं करेंगे!
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बजरंगी भाईजान का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर को लेकर सलमान खान के फैंस में जो एक्साइटमेंट था वो आखिरकार खत्म हो गया और अब फिल्म के ट्रेलर और फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह चरम सीमा पर है। टीजर को लेकर लोगों ने तरह तरह के कयास लगाए थे और काफी उम्मीदें भी थीं उन्हें।

टीजर उनके उम्मीदों से कहीं बढ़कर निकला और साथ ही सलमान खान इतने बेहतरीन दिखे हैं कि फैंस को अब बजरंगी भाईजान फिल्म को लेकर उत्सुकता दुगनी हो गयी है। हालांकि अभी काफी वक्त बाकी है फिल्म रिलीज होने में लेकिन उससे पहले बजरंगी भाईजान का ट्रेलर, फिल्म के गाने रिलीज होने बाकी है।
बजरंगी भाईजान के टीजर में तीन सीन्स करीना कपूर खान के भी हैं। हालांकि फिल्म के विलेन यानी नवाजुद्दीन सिद्दिकी को इस टीजर से अभी दूर ही रखा गया है। तो आइये देखते हैं सलमान खान की बजरंगी भाईजान का टीजर। जिसके लिए हम कबसे बेताब हैं।


Click it and Unblock the Notifications
