TRAILER: साल 2016 की पहली रोमांटिक फिल्म.. कुछ खट्टी- कुछ मीठी
[बॉलीवुड न्यूज] दिव्या कुमार खोसला के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनम रे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पुलकित सम्राट, यमी गौतम, उवर्शी रॉटेला स्टारर यह लव- स्टोरी 12 फरवरी 2016 को रिलीज होने वाली है। यानि की वैलेंटाइन डे के मौके पर।
फिल्म एक लव स्टोरी है, जहां आपको काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स नजर आएंगे। बता दें, इस फिल्म में ऋषि कपूर भी एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। उनके किरदार की काफी चर्चा है। हालांकि ट्रेलर में हमें कुछ खास पता तो नहीं चल सका, लेकिन उम्मीद है निर्देशक ऋषि कपूर जैसे मंझे हुए कलाकार को खाली नहीं जाने देंगे।
LIST: साल 2015 की 11 एडल्ट (A) फिल्में
भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। खैर, दिलचस्प बात यह है कि इसी फिल्म के साथ कैटरीना कैफ की 'फितूर' और आर बाल्की की 'की एंड का' रिलीज होने वाली है। यानि की इसे कंपिटिशन देने के लिए दो तगड़ी फिल्म है।
खैर, यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications















