TRAILER: इंतजार खत्म.. अमिताभ बच्चन की 'सरकार 3'.. धमाकेदार
रामगोपाल वर्मा की फिल्म सरकार 3 का ट्रेलर देंखे यहां। फिल्म में अमिताभ बच्चन, यमी गौतम, मनोज बाजपेयी, अमित साध मुख्य किरदारों में हैं।
अमिताभ बच्चन और रामगोपाल वर्मा पहली बार साल 2005 में साथ आए थे, फिल्म 'सरकार' के साथ। फिल्म को काफी तारीफ मिली, जिसके बाद निर्देशक लेकर आए सीक्वल फिल्म 'सरकार राज़'.. साल 2008 में।
अब लगभग 8 सालों के बाद यह धमाकेदार जोड़ी एक बार फिर हमारे सामने आई है फिल्म सरकार 3 में। यह फिल्म 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर आपको एंग्री यंग अमिताभ की याद आ जाएगी।
[ALERT: एक साथ आने वाले वाली है यह 'सुपरस्टार' तिकड़ी.. फिर से!]
इस फिल्म में रामगोपाल वर्मा ने कई नए चेहरों को जगह दी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ यमी गौतम, मनोज बाजपेयी, अमित साध, रोनित रॉय आदि मुख्य किरदारों में हैं।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर- (नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications
