ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने रखी डिनर पार्टी- मां नीतू कपूर के साथ शेयर तस्वीरें
ऋषि कपूर के निधन को करीब दो महीने बीत चुके हैं। पहली बार नीतू कपूर को घर से बाहर स्पॉट किया गया। पिता के निधन के बाद से बेटी रिद्धिमा कपूर भी मुंबई में ही मां और भाई रणबीर कपूर के साथ रह रही हैं। इस बीच रिद्धिमा कपूर ने एक छोटी सी डिनर पार्टी भी प्लान की। इस पार्टी में मनीष मल्होत्रा समेत कपूर परिवार के कुछ दोस्त शामिल हुए।
नीतू कपूर के साथ रिद्धिमा ने ढेरों तस्वीरें इस डिनर पार्टी से शेयर की। वहीं मनीष मल्होत्रा और दोस्तों की तस्वीरें भी देखने को मिले। ऋषि कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया। इसके बाद लगातार कई फैंस और यूजर्स ने इन तस्वीरों को शेयर किया।
बता दें ऋषि कपूर का निधन कैंसर के चलते मुंबई के अस्पताल में हुआ। नीतू कपूर पिछले दो महीने से घर में ही थीं। ऋषि और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे रोमांटिक कपल में से थी। ऐसे में ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू सिंह अकेली पड़ गईं। लेकिन बेटी रिद्धिमा ने एक पल भी मां का साथ नहीं छोड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











