TRAILER: 'बजरंगी भाईजान' के बाद फिर दंग करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दिकी
[बॉलीवुड न्यूज] केतन मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मांझी- ए माउंटेन मैन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मांझी दशरथ के जीवन पर बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर देखकर आप कर सकते हैं कि यह साल की एक बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी।
बता दें, फिल्म 'मांझी- ए माउंटेन मैन', दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है। जिसने पहाड़ों को काटकर एक ऐसा रास्ता बनाया जिससे उनका गांव बाहरी दुनिया से जुड़ सके और उन्हें समय पर उचित चिकित्सा भी मिल सके। यह एक प्यार और आत्म विश्वास की कहानी है।
हमें कोई शक नहीं नवाजुद्दीन इस किरदार को जबरदस्त ढ़ंग से निभा ले जाएंगे। फिलहाल तो फिल्म का ट्रेलर ही काफी कुछ कह गया।
<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/I9KAoTQlEWs" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
manjhi the mountain man nawazuddin siddiqui radhika apte ketan mehta bajrangi bhaijaan मांझी नवाजुद्दीन सिद्दिकी राधिका आप्टे केतन मेहता बजरंगी भाईजान


Click it and Unblock the Notifications
