..................... Watch Laal Singh Chaddha's world through the lens of Aamir Khan Productions, BTS videoआमिर खान प्रोडक्शंस के लेंस से देखें लाल सिंह चड्ढा की दुनिया - Hindi Filmibeat

आमिर खान प्रोडक्शंस के लेंस से देखें लाल सिंह चड्ढा की दुनिया, सामने आया BTS वीडियो

By Filmibeat Desk

हाल में आमिर खान प्रोडक्शन के आधिकारिक हैंडल पर 'लाल सिंह चड्ढा इन मेकिंग' का एक बिहाइंड द सीन विडियो शेयर किया गया। 2022 की सबसे शानदार प्लेलिस्ट से एक के बाद एक सुरिले गानों को पेश करने के बाद, निर्माताओं ने अब भारत की सबसे प्रॉमिसिंग फिल्म वेंचर - 'लाल सिंह चड्ढा' बनाने के पीछे जो कुछ भी किया, उसका एक दिलचस्प वीडियो अपलोड किया है।

इसकी शुरूआत अतुल कुलकर्णी और आमिर खान के रीडिंग सेशन से हुई है और फिर करीना कपूर अपने अवतार में नजर आई, जिसके छोटे लाल और रूपा का मजेदार अंदाज इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना रहा है। यह 3 मिनट लंबी बीटीएस आज इंटरनेट पर सबसे मूविंग और टचिंग वीडियो है।

laal singh chaddha, aamir khan, लाल सिंह चड्ढा, आमिर खान

Recommended Video

Amir Khan returns to Mumbai from Dehradun; Watch Video |FilmiBeat

वीडियो इस बात का पक्का सबूत है कि आमिर खान और नागा चैतन्य ऑन-स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों में सबसे अच्छे दोस्त हैं। यहाँ लाल सिंह चड्ढा की दुनिया है, निर्माताओं के लेंस के माध्यम से जिन्होंने फिल्म को पूरा करने के लिए अपना 100 प्रतिशत से भी और ज्यादा दिया है।

लॉन्ग स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन से लेकर सिनेमाई रोमांच पर बॉन्डिंग तक, अलग-अलग लोकेशन्स की यात्रा करना, कई लुक बदलना, और एक साथ महामारी का सामना करना, लाल सिंह चड्ढा असल मायने में यही है जो इस वीडियो में दिख रहा है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मेकर्स ने एक इमोशनल नोट लिखा, और कहा, "द वर्ल्ड ऑफ लाल सिंह चड्ढा" लाल सिंह चड्ढा - प्यार, गर्मजोशी, बॉन्डिंग और रोमांच से भरी फिल्म बनाने के लिए हमारी क्रेजी जर्नी की एक झलक यहां दी गई है। #LaalSinghChaddha दुनिया भर के सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।"

पेश है आमिर खान प्रोडक्शन - लाइट मैन, स्पॉट बॉय, साउंड आर्टिस्ट, चाइल्ड आर्टिस्ट, म्यूजिशियन, और लाल सिंह चड्ढा नाम की खूबसूरत पहेली को पूरा करने वाले हर एक व्यक्ति को सुर्खियों में ला रहा है। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X