रिलीज हुआ सुरैय्या सॉंग का रिहर्सल वीडियो, कैटरीना कैफ के साथ आमिर खान के ठुमके वायरल
आमिर खान के फैंस इस समय फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के रिलीज होने का इंतजार कर रहें है और फिल्म के ट्रेलर को काफी बेहतरीन रिसपॉंस मिला है। गौरतलब है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ का एक गाना सुरैय्या है जो कि हाल ही में टीजर के तौर पर रिलीज किया गया था। कैटरीना कैफ के इस गाने ने आकर धमाल मचा दिया था और इसको पूरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें है।
बता दें कि आमिर खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माए गए इस गाने के रिहर्सल का वीडियो अब रिलीज कर दिया गया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ काफी ज्यादा मेहनत करती हुई दिखाई पड़ रहीं है और आमिर खान भी कुछ डांस मूव कर रहें हैं।

इस गाने के टीजर के आने के बाद पता चला था कि पूरा गाना सिर्फ आपको थिएटर में देखने को मिलेगा और गाना काफी ज्यादा खास होने वाला है।
इस फिल्म में इन दोनो के अलावा अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार में हैं जो कि तलवार के साथ जंग करते दिखाई दे रहें है। फिल्म नवंबर 7 को दीवाली के मौके पर रिलीज कर दी जाएगी और आप देखिए ये रिहर्सल का शानदार वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications