TRAILER: सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी करेंगे सलमान का सपना पूरा!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी मुख्य किरदान निभा रहे हैं। सलमान खान से जुड़े होने की वजह दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि सल्लू भाई ने भी इस फिल्म को बेस्ट बनाने में काफी समय दिया है।
फिल्म के ट्रेलर को देखकर आप इसे दोबारा जरूर देखना चाहेंगे। बॉलीवुड ड्रामा फिल्मों की तरह इसमें एक्शन है, रोमांस है, बगावत है.. साथ ही है ढ़ेर सारा ड्रामा। वहीं, न्यूकमर्स सूरज और अथिया अपनी एक्टिंग से आपको खुश करेंगे।
फिल्म कैसी होगी, इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं दी जा सकती है। लेकिन हां सलमान खान को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। लिहाजा, देखते हैं कि सलमान खान के 'स्टूडेंट्स' उनका सपना पूरा कर पाते हैं या नहीं।
<iframe width="506" height="285" src="https://www.youtube.com/embed/0B5pRrXWFkI" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications
