Mr. X ट्रेलर : इमरान हाशमी को देख आपको याद आएंगे अनिल कपूर

इमरान हाशमी की अगली फिल्म 'मिस्टर एक्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में इमरान का किरदार काफी संस्पेंस भरा लग रहा है। और आपको बता दें, मिस्टर इंडिया की तरह इमरान हाशमी इस फिल्म में अदृश्य नज़र आ रहे हैं। मिस्टर इंडिया में जिस तरह अनिल कपूर अदृश्य होकर मोगैंबो यानि की बुराई से लड़ते हैं। उसी तरह इमरान हाशमी भी बुराई को खत्म करते नजर आएंगे।

emraan hashmi

वहीं, बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान ने फिल्म में भी अपनी यही इमेज कायम रखी है। तमाम मिशन के बीच इमरान हाशमी ने अपनी को-स्टार अमायरा दस्तूर के साथ हॉट सीन भी दिए हैं। ट्रेलर में दोनों को कई जगह किस करते देखा जा सकता है।

आपको बता दें, फिल्म इमरान हाशमी के किरदार रघु राम राठौर के आसपास घूमती है, जो मरने के बावजूद धरती पर अदृश्य होकर जी रहा है। ट्रेलर में राठौर अदृश्य होकर नाइंसाफी करने वाले लोगों से निपटता दिखता है। इस फिल्म में इफैक्ट्स का जमकर इस्तेमाल किया गया है और वह साफ दिखता है। बहरहाल, उम्मीद है दर्शकों को यह इफैक्ट से भरपूर फिल्म पसंद आएगी।

इमरान हाशमी और भट्ट कैंप की कई फिल्में धूम मचा चुकी हैं। लिहाजा, इस फिल्म से भी फैंस को खासा उम्मीदें हैं। इस 3डी थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है जबकि इसकी कहानी शगुफ्ता रफीक ने लिखी है। 'मिस्टर एक्स' 17 अप्रेल 2015 को रिलीज होगी। नीचें देंखे फिल्म का ट्रेलर -

<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/5nCicl_EFnE" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X