TEASER: तीन चीजों के फेमस हैं 'अजहर'.. इस धमाकेदार टीजर में मिलेगा जवाब
[बॉलीवुड न्यूज] मोहम्मद अजहरूद्दीन की बॉयोपिक पर बनने वाली फिल्म 'अजहर' का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य किरदार यानि की मोहम्मद अजहरूद्दीन की भूमिका में दिखेंगे और टीजर में इमरान काफी दमदार दिखे हैं।
टीजर को देखकर आप इसे दूसरी बार जरूर देखना चाहेंगे। पवैलियन से निकलकर क्रिकेट मैदान की ओर भारत की जर्सी पहने इमरान को जाते देखकर और टीजर में दिया गया डॉयलोग आपका दिल जीत लेगा, इसमें कोई शक नहीं।
टोनी डिसूजा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म काफी समय से सूर्खियां बटोर रही है। खासकर फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को लेकर। फिल्म में अजहरूद्दीन की पत्नी संगीता बिजलानी कौन बनेगी, इसमें अभी तक कंफ्यूजन है। हालांकि खबरों की मानें तो यह रोल नरगिस फाखरी की झोली में जा गिरी है। वहीं पहली पत्नी का किरदार निभाएंगी प्राची देसाई।
नीचे देखें टीजर-


Click it and Unblock the Notifications












