..................... Watch Bombay Velvet new trailer starring Ranbir Kpaoor, Anushka Sharma Karan Johar - Hindi Filmibeat

Watch बॉम्बे वेलवेट का नया ट्रेलर- इन्हें सबकुछ अपनी औकात से बढ़कर चाहिए!

बॉम्बे वेलवेट का पहला ट्रेलर वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल के दौरान लॉंच किया गया जिसे कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला। क्रिटिक्स की तरफ से भी ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉंस मिला। ट्रेलर को कुल मिलाकर अब तक पांच मिलियन व्यूज मिले।

हाल ही में रणबीर कपूर, अनुराग कश्यप, अनुष्का शर्मा और करन जौहर ने बॉम्बे वेलवेट का दूसरा ट्रेलर भी लॉंच किया जो कि पहले ट्रेलर से कही बेहतर है। उम्मीद की जा रही है कि बॉम्बे वेलवेट को लेकर लोगों ने जो राय कायम की थी वो इस ट्रेलर से काफी हद तक बदल जाएगी।

बॉम्बे वेलवेट फिल्म पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बना रही थी कभी खबरें आ रही थीं कि अनुष्का विराट के लिए आईपीएल में व्यस्त हैं इसिलए फिल्म का प्रमोशन नहीं हो पा रहा तो कभी खबरें आ रही थीं कि रणबीर, कैटरीना के साथ छुट्टियां बिताने मालदीव गये हैं इसलिए फिल्म के प्रमोशन में नहीं रहेंगे।

लेकिन सभी खबरों को खत्म करते हुए पूरी स्टारकास्ट बॉम्बे वेलवेट के दूसरे ट्रेलर लॉंच के दौरान मुंबई के ताज लैंड्स पहुंची और मीडिया के सामने फिल्म को चल रही तमाम अफवाहों पर अपनी बात रखी।

ग्यान प्रकाश की किताब मुंबई फैबल्स पर आधारित बॉम्बे वेलवेट 1960 के दशक के मुंबई पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर एक सड़क के गुंडे जॉनी बालराज, अनुष्का शर्मा एक जैज सिंगर रोजी नूरून्हा और करन जौहर खम्बटा, विलेन के किरदार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X