'बैंग बैंग' के टाइटल ट्रैक पर रितिक-कैटरीना ने लगाया रोमांस का तड़का
इन दिनों एक बार फिर से रितिक रोशन के रोमांटिक अंदाज और डांसिग स्टाइल की बाते हो रही हैं वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'बैंग बैंग'। एक्शन-रोमांस का किरदार प्ले करने वाले रितिक रोशन इस फिल्म के जरिये किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन को भी श्रद्दांजलि देने वाले हैं।
काफी हॉट है फिल्म का टाइटल ट्रैक
तो वहीं अब खबर आ रही है कि फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू-तीन भाषाओं में प्रदर्शित होगी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, "फिल्म 'बैंग बैंग' असली मनोरंजक फिल्म है और वह इसे व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करना चाहते हैं। हम फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित कर रहे हैं।"
Video: फिल्म 'बैंग बैंग' का टाइटल ट्रैक
मालूम हो कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' में रितिक रोशन और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। फिल्म में एक्शन और रोमांस का जबरद्स्त तड़का लगा है। फिल्म के गाने लोगों को पागल बना रहे हैं, फिल्म के टाइटल ट्रैक में रितिक-कैटरीना की हॉट कमेस्ट्री देखते ही बनती है। तो वहीं फिल्म में रितिक ने ऐसे एक्शन सीन किये हैं जो कि आज तक किसी हॉलीवुड फिल्म में भी नहीं हुए हैं।
आईये डालते हैं फिल्म 'बैंग बैंग' की तस्वीरों पर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications











