TRAILER: वरूण- आलिया की क्यूट लव स्टोरी.. बद्रीनाथ की दुल्हनिया..
वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यहां देखें 2017 की सबसे मजेदार फिल्म का ट्रेलर।
इसे यदि 2017 की सबसे क्यूट लव स्टोरी कहें.. तो गलत नहीं होगा। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म एक लव स्टोरी है। जहां आपको प्यार के हर रंग देखने को मिलेगा।
फिल्म का ट्रेलर काफी कुछ कह गया है। दोनों मेनलीड एक्टर्स की बोलचाल से साफ है कि कहानी उत्तर की है।वहीं, वरूण, आलिया का यह बदला अंदाज काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। इनकी पिछली फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया भी हिट रही थी। लिहाजा, इसके सीक्वल से भी हमें कुछ ऐसी ही उम्मीदें है। फिल्म का निर्देशन किया है शशांक खेतान ने।
यहां देंखे फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











