Video: अजूबा गाना, एक साथ अमिताभ, ऋतिक, अजय, रणवीर और..
ऐसा अनोखा गाना आपने शायद ही पहले कभी देखा या सुना होगा। जी हां, एक गाना और बॉलीवुड के सभी सुपरस्टार्स। आगामी फिल्म 'हे ब्रो' के इस गाने में अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और प्रभुदेवा सभी नजर आ रहे हैं। तड़कता फड़कता यह गाना काफी कलरफुल और मौज-मस्ती से भरा लग रहा है।

इतना ही नहीं, बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के अलावा इस गाने में कोरियाग्राफर प्रभुदेवा और गणेश आचर्या भी फुल फिल्मी अंदाज में नजर आएंगे। इस गाने का टाइटल है ''बिरजू'' और गाने को मीका ने उदित नारायण के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को मीका ने ट्विटर पर शेयर किया है। बहरहाल, मीका के साथ साथ शायद सभी बॉलीवुड प्रेमी इस गाने को देखने के लिए बेसब्र हैं।
गाना में काफी मजाक भरे लाइनों का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, बिरजू के किरदार का गाने में खुलासा नहीं किया गया है, जबकि पूरा का पूरा गाना बिरजू पर ही आधारित है। गाने के बोल है, मां के कंगन वापिस कर दे रे....वीडियो में काफी स्टाइस, एक्शन और ड्रामा है। गाने को लिखा है प्रणव वत्स ने, जबकि रैप किया है आर्या और नैजी ने।
नीचे देंखे गाना का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications











