जिस्म 2 का दूसरा प्रोमो गीत 'अभी-अभी'- देखें वीडियो
भट्ट कैम्प ने 2 जुलाई को ठीक दोपहर 2 बजे अपनी इस फिल्म जिस्म के सीक्वेल जिस्म 2 का दूसरा वीडियो लॉन्च किया, जिसमें एक सन्नी लियोन के साथ 2 हीरो दिखाये गये हैं। फिल्म का गीत है अभी-अभी... जो वाकई में दिल को छू लेने वाला है। वीडियो में सन्नी लियोन की कमसिन अदाएं फिल्म के शीर्षक को बयां कर रही हैं। वहीं दो अभिनेता रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह के साथ सन्नी के सीन से साफ है कि यह फिल्म एक लव ट्राईएंगल है।
देखें वीडियो- जिस्म 2 के दूसरे प्रोमो का वीडियो
गाने के बोल जितने बेहतरीन हैं, उतनी ही खूबसूरती के साथ इस गीत को गाया भी गया है। इस गीत में फिल्म के कुछ दृश्य दिखाये गये हैं, जिसमें सन्नी के साथ लवमेकिंग सीन के अलावा लव ब्रेक के भी सीन दिखाये गये हैं।
इस गीत के बोल लिखे आर्को प्रावो मुखर्जी ने लिखे हैं, केके ने अपनी आवाज़ दी है।
हाज ही क्यों रिलीज़ हुआ वीडियो
इस वीडियो को लेकर अंक ज्योतिष का खेल नजर आ रहा है। महेश भट्ट की फिल्म जिस्म के सीक्विल यानी पार्ट-2 के लिए 2 नंबर को फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट काफी लकी मान रही हैं। पूजा के करीबियों के मुताबिक यह वीडियो कई दिन पहले ही तैयार हो चुका था, लेकिन पूजा ने इसे रिलीज़ करने की तारीख 2 चुनी। खास बात यह है कि इसे 2 जुलाई को दोपहर दो बजे ही रिलीज़ किया गया। बताया जा रहा है कि फिल्म की तारीख भी कुछ इसी अंक से मेल खाती हुई होगी।
ट्विटर पर जमाया रंग
इस वीडियो का लिंक जैसे ही पूजा भट्ट ने ट्विटर पर ट्वीट किया, वैसे ही इस वीडियो के रीट्वीट शुरू हो गये। एक घंटे के अंदर-अंदर इस वीडियो को 300 से ज्यादा लोगों ने देखा। ट्विटर पर पूजा भट्ट के मित्र डीनो मोरिया ने भी इस प्रोमो को ट्वीट किया है।


Click it and Unblock the Notifications












