..................... Wasn't dying to work with Aamir Khan claims Secret Superstar Zaira Wasim - Hindi Filmibeat

मैंने आमिर खान की कोई फिल्म नहीं देखी....उनके साथ काम करने के लिए क्यों मरूं!

आमिर खान इस दीवाली, अपने मैनेजर अद्वैत चंदन की डेब्यू फिल्म में अपनी दंगल की बिटिया ज़ायरा वसीम के साथ सीक्रेट सुपरस्टार लेकर आ रहे हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में ज़ायरा वसीम ने अपने बड़बोलेपन का सुबूत दिया।

16 साल की इस एक्ट्रेस का कहना है कि मैं कभी हीरोइन नहीं बनना चाहती थी। ना ही मेरी फिल्मों में ज़्यादा दिलचस्पी है। मैंने आमिर खान की कोई फिल्म नहीं देखी है।

wasn-t-dying-work-with-aamir-khan-claims-secret-superstar-zaira-wasim

यही कारण है कि मैं आमिर खान के साथ काम करने के लिए कभी मरी नहीं जा रही थी। मुझे फिल्में देखना भी ज़्यादा पसंद नहीं है। बल्कि मैं तो कोई फिल्म पूरी बैठ कर देख ही नहीं सकती।

आमिर के साथ मेरी ईक्वेशन थोड़ा बदली ज़रूर है। अब वो परिवार की तरह हैं। मैं अभी भी हीरोइन बनने में दिलचस्पी नहीं रखती। अभी मैं खुद को और समझना चाहती हूं।

Recommended Video

Aamir Khan, Zaira Wasim leave for Secret Superstar promotions Watch Video | FilmiBeat

वहीं दूसरी तरफ आमिर का कहना है कि फिलहाल ज़ायरा भारत का बेस्ट टैलेंट है। हालांकि ज़ायरा की बातों से समझ नहीं आता कि वो नादानी में ऐसी बातें करती हैं, डर में या फिर गुरूर में।

बहरहाल, फैन्स तो केवल इस बात से खुश हैं कि इस साल दीवाली पर कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आमिर खान और ज़ायरा वसीम मिलकर आपकी दीवाली अच्छी कर देंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है।

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर भी ज़ायरा की दीवाली मनेगी या उनका दीवाला निकलेगा ये तो वक्त ही बताएगा। वैसे जानिए, पिछले कुछ सालों का बॉलीवुड के दीवाली बॉक्स ऑफिस का स्कोर कार्ड -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X