..................... Was Zubeen garg forcefully pushed in sea, shocking video viral on social media, Doubt over death - Hindi Filmibeat

जुबीन गर्ग को जबरदस्ती समंदर में दिया गया था धक्का ? सामने आया चौंकाने वाला VIDEO, मौत पर संदेह...

Zubeen garg

पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को हुआ था। उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालो को झकझोर कर रख दिया है। बीते दिन जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार किया गया था। सिंगर के अंतिम दर्शन पाने के लिए हजारों फैन्स स्टेडियम में जमा हो गए थे। किसी के आंसू नहीं थम रहे थे तो कोई बेहोश हो रहा था। अचानक हुई जुबीन की मौत पर लगातार संदेह बना हुआ है। कभी बताया जाता है कि उनकी स्कूबा डाइविंग से मौत हुई थी तो कभी सिंगर की पत्नी यह दावा करती हैं कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। बता दें कि जुबीन की मौत के सिलसिले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने सिंगर की मौत का आदेश दिया है।

चौंकाने वाला वीडियो आया सामने

लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं और लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। बता दें कि मौत से एक रात पहले जुबीन गर्ग अपने मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और शेखर गोस्वामी के साथ शराब पार्टी की थी। वहीं अगली सुबह उन्हें समंदर में ले जाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिवंगत सिंगर के पानी से डरने के बाद भी उन्हें बिना लाइफ जैकेट के पानी में छलांग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।


मानसिक रूप से तैयार नहीं थे जुबीन

शेखर गोस्वामी उन्हें बार-बार पानी में जाने के लिए प्रोत्साहन करते नजर आ रहे हैं जबकि जुबीन इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। मनी कंट्रोल के मुताबिक जुबीन कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'क्या तुम चलोगे ?' जिसपर शेखर करते हैं कि 'हां चलो'। वहीं नाव पर बैठा एक शख्स कहता है कि 'जाओ, लेकिन तुम्हें वापस आना होगा।' वहीं एक शख्स जुबीन को लाइफ जैकेट पहनाने की कोशिश करता है, लेकिन जुबीन मना कर देते हैं। ऐसे में एक शख्स कहता है कि 'वह नीचे कैसे उतरेगा ?' 'क्या हमें उसे धक्का देना चाहिए ?' बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग जुबीन की मौत की जांच को जल्दी करने की मांग कर रहे हैं।

Read more about: zubeen garg trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X