तगड़ा Rumor: सुपरफ्लॉप के बाद अनुष्का के साथ काम नहीं करना चाहते थे शाहरूख खान
शाहरूख खान ने हाल ही में ज़ीरो के साथ बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी विफलता देखी ली है और अब शाहरूख खान अपने आगे के करियर के बारे में सोचने से पहले, ज़ीरो के साथ क्या गलतियां हुईं, ये सोच रहे हैं। गपशप गली की मानें तो शाहरूख ने फिल्म में अनुष्का शर्मा को लेने के खिलाफ, आनंद एल राय से बात की थी।
शाहरूख खान ने आनंद एल राय को समझाया था कि उन्होंने अनुष्का के साथ पिछले ही साल, जब हैरी मेट सेजल जैसी फ्लॉप फिल्म दी है जो लोगों के ज़ेहन में ताज़ा है। इसलिए अनुष्का के नाम पर फिर से विचार करें। लेकिन आनंद एल राय तय कर चुके थे कि फिल्म में अनुष्का ही आफिया का किरदार निभाएंगी।

गौरतलब है कि शाहरूख खान ने अनुष्का के साथ जब हैरी मेट सेजल के अलावा, यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में भी काम किया है। वो फिल्म भी ना ही बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कमाल दिखा पाई थी और ना ही क्रिटिक्स को खासा पसंद आई थी।
हालांकि अगर विचार किया जाए तो फिल्म में शाहरूख के अपोज़िट कोई भी हीरोइन होती तो भी फिल्म का यही हाल होता। ज़ीरो की कमज़ोरी थी फिल्म की लचर कहानी और पटकथा और इसका किसी भी हीरोइन के होने से कोई लेना देना नहीं है।
आपको याद दिला देते हैं शाहरूख खान के करियर की कुछ फ्लॉप फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











