'वन बाय टू' से पर्दे पर दिखेंगे रीयल लाइफ कपल

जिसके बारे में बात करते हुए प्रीति ने कहा कि मैं शुरुआत में हताश थी क्योंकि मैं सोच रही थी फिल्म में अभय के साथ मेरी केमिस्ट्री कैसी दिखेगी। यह उनके साथ मेरी पहली फिल्म है लेकिन हमारे बीच अच्छी केमिस्ट्री थी। फिल्म में काम करते समय हम बहुत पेशेवर थे।"हालांकि उन्हें लगता है कि फिल्म देखने के बाद दर्शक उनकी जोड़ी के बारे में फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, "दर्शक फिल्म देखेंगे, तब फैसला करेंगे।"
आपको बता दें कि 'वन बाय टू' एक प्रेम कहानी है जो एक युगल पर आधारित है, जिनकी मुलाकात मुंबई में होती है। दोनों अपनी जिंदगी से तंग आ चुके हैं और परिस्थिति को बदलना चाहते हैं। फिल्म में हेल्दी कॉमेडी को थोड़े ही बोल्ड अंदाज में पेश करने की कोशिश की गयी है।
फिल्म के बारे में फिल्म के हीरो अभय कहते हैं कि यह फिल्म उनकी पहले की फिल्मों 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'सोचा न था' का मेल है, जो रूमानियत, दर्शन और साहस के बारे में बात करती है। 'वन बाय टू' की निर्देशक देविका भगत हैं।


Click it and Unblock the Notifications











