तो क्या बीवी पर जासूसी कर रहे थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी?...पत्नी ने बदला मुस्लिम नाम, लगाया संगीन आरोप

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने आखिरकार अपने पति से तलाक मांग लिया है। उन्होंने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को ईमेल और वॉट्सएप पर तलाक का नोटिस भेजा है जिसका जवाब उन्हें 15 दिन के अंदर चाहिए।

अभी तक आलिया को कोई जवाब नहीं मिला है लेकिन उन्होंने इस बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि इस रिश्ते में उनका आत्मसम्मान तक नहीं बचा था।

was-nawazuddin-siddiqui-spying-on-his-wife-aaliyah-who-changed-her-muslim-name-after-divorce-notice

आलिया का कहना है कि उनके और नवाज़ुद्दीन के बीच बेहद गंभीर मुद्दे पनप चुके हैं जिन्हें वो सबके सामने नहीं बताना चाहेंगी। आलिया ने अपना नाम बदलकर अंजली कर लिया है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से शादी से पहले उनका नाम अंजली था। शादी के वक्त उन्हें धर्म बदलना पड़ा। पहले उन्होंने ज़ैनब नाम चुना था जिसे बाद में बदलकर आलिया किया था।

अब आलिया का कहना है कि एक शादी के लिए दो ज़रूरी चीज़ें होती हैं प्यार और भरोसा और ये दोनों ही उनकी शादी से खत्म हो चुकी है। आलिया ने अपने दोनों बच्चों की कस्टडी भी मांगी है। आलिया की सारी बातें उस केस की तरफ इशारा करती हैं जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बुरी तरह फंसे थे। अपनी पत्नी पर जासूसी करवाने का केस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X