'हां हम दोनों..' Esha Gupta को डेट कर रहे थे हार्दिक पांड्या? आश्रम एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

hardik pandya esha gupta

Hardik Pandya Esha Gupta- हार्दिक पांड्या की शादी अभिनेत्री नतासा स्तांकोविक से हुई थी लेकिन कुछ सालों में ही ये टूट गई थी। अब नतासा हार्दिक को तलाक दे चुकी हैं। इसके बाद से हार्दिक को लेकर कोई खबर नहीं आई है कि वो किसी को डेट कर रहे हैं।

लेकिन अब कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि हार्दिक पांड्या और आश्रम फेम ईशा गुप्ता एक दूसरे के काफी करीब आए थे। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था।

इन अफवाहों को लेकर अभिनेत्री ने खुलकर बात की है और कुछ ऐसा कहा है जो कि शायद आपको पता नहीं होगा। इस दौरान ईशा गुप्ता सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातें कर रहीं थीं।

डेट किया या नहीं?

ईशा गुप्ता ने हार्दिक पांड्या के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से इंकार नहीं किया है। उनका कहना है कि वो हार्दिक के साथ बातचीत कर रहीं थीं लेकिन आधिकारिक तौर पर कभी डेट नहीं किया। ईशा ने खुले तौर पर कहा, "हम दोनों कुछ समय के लिए बात कर रहे थे... शायद यह हो जाए, शायद न हो। डेटिंग तक पहुँचने से पहले ही यह खत्म हो गया।'' ईशा गुप्ता का ये खुलासा काफी हैरान करने वाला है क्योंकि हार्दिक ने इसको लेकर किसी तरह की चुप्पी कभी नहीं तोड़ी है। देखने वाली बात होगी कि हार्दिक इसपर अपनी बात कब कहते है। हार्दिक पांड्या क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं और कई बार विवादों का हिस्सा बन जाते हैं।

आखिरी बार उनको आईपीएल खेलते हुए देखा गया था। इस वक्त इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच चल रहा है जिसका हिस्सा हार्दिक नहीं हैं। देखने वाली बात होगी कि हार्दिक पांड्या अपनी जिंदगी की अगली पारी कब तक खेलते हैं। फिलहाल उनका पूरा फोकस क्रिकेट पर ही है। ईशा गुप्ता और हार्दिक फ्यूचर में साथ आते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

More from Filmibeat

Read more about: hardik pandya esha gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X