पूछताछ में रोने लगे शाहरुख के बेटे आर्यन खान, क्या 4 साल से कर रहे थे ड्रग्स का सेवन?
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लगातार दो दिन से मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। कथित तौर पर ड्रग्स लेने के आरोप में आर्यन खान को एनसीबी ने रिमांड में लिया था। आर्यन खान समेत 4 अभियुक्तों को एनसीबी ने शनिवार 2 अक्टूबर आधी रात को मुंबई में एक क्रूज पार्टी करते हुए पकड़ा था।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस मामले में सामने आया है कि NCB से सूत्रों के हवाले से ये सामने आया है कि जांच अधिकारियों ने पाया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले 4 साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। वह ऐसी ड्रग्स पार्टी के लिए यूके से लेकर दुबई तक जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान एनसीबी की रिमांड में पूछताछ के दौरान रोने लगे। मीडिया की इन रिपोर्ट्स का कहना है कि पुलिस की पूछताछ में लगातार शाहरुख खान के बेटे रोए जा रहे हैं।

एनसीबी ने आर्यन खान ड्रग्स केस पर कही ये बात
शाहरुख खान के बेटे का नाम क्रूज ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के चलते ये मामला लगातार छाया रहा। एनसीबी ने इस घटनाक्रम पर ऑफिशियल बयान साझा करते हुए कहा कि ये मामला किसी भी ओहदे से जुड़ा हो लेकिन वह निष्पक्ष जांच करेंगे।

क्या था पूरा मामला
शनिवार को अचानक शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान सुर्खियों में छा गए। मामला था समुद्र के बीच क्रूज शिप में पार्टी में ड्रग्स का सेवन करने से जुड़ा। अब तक की डिटेल्स में ये सामने आया है कि कथिततौर पर इस पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया गया और इसी के चलते एनसीबी ने छापेमारी करके 10 लोगों को हिरासत में लिया।

ऐसे किया एनसीबी ने ड्रग्स पार्टी का खुलासा
एनसीबी को जब क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी होने की सूचना मिली तो एनसीबी अधिकारी यात्री बनकर क्रूज पर गए और समुद्र के बीचों बीच होने वाली इस पार्टी का पर्दाफाश किया। रिपोर्ट्स का कहना ये भी है कि एनसीबी अधिकारियों ने इन सभी आरोपियों को कथिततौर पर रंगे हाथ पकड़ा है।

सलमान खान ने दिया दोस्त शाहरुख खान का साथ
शाहरुख खान के बेटे से जुड़ा ये मामला सुनते ही दबंग खान सलमान खान भी किंग खान से मिलने उनके घर पहुंचे। गौरी खान और शाहरुख खान से सलमान खान ने मुलाकात की।


Click it and Unblock the Notifications











