सलमान DONE....अक्षय के साथ चल रही फिल्म...अब अगला प्लान...
एक्ट्रेस सना खान की पिछले दिनों आई फिल्म वजह तुम हो तो ज्यादा नहीं चल पाई लेकिन अब लग रहा है कि सना खान का करियर उड़ान भरने वाला है। अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा में सना दिखाई देंगी।
सलमान खान से ब्रेक मिलने के बाद, सना खान अब अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा में दिखाई देने वाली हैं। सना फिल्म में एक गांव की लड़की की भूमिका निभाने वाली हैं। उनकी भूमिका छोटी लेकिन महत्त्वपूर्ण होगी।
सना खान ने फिल्म में अपने किरदार और अक्षय कुमार के साथ काम करने पर बात की। सना का कहना था कि अक्षय के साथ काम करने का मौका बहुत ही शानदार था। और उनके साथ काम करने में बहुत ज़्यादा मज़ा आया।

सना खान ने सलमान के साथ डेब्यू किया था उनकी फिल्म जय हो में। अब वो टॉयलेट एक प्रेम कथा में अक्षय के साथ काम करती दिखेंगी। सना का कहना है कि अक्षय के साथ काम कर वो अपने को लकी महसूस कर रही हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड में अगर कोई चीज़ लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है तो ज़ाहिर सी बात है कि कुछ तो ऐसा है जो उसे बिल्कुल अलग बना रहा है। अक्षय कुमार की छवि पिछले दो सालों में बिल्कुल ही बदल गई।
एक तो वो बॉक्स ऑफिस किंग बन गए और शाहरूख से लेकर आमिर तक की कमी पूरी करते दिखाई दिए और दूसरा उनकी पोज़िशन और फैन्स इतनी तेज़ी से ऊपर बढ़े कि इस सफलता को रोकने वाला कोई नहीं था।
लेकिन ये सब करते समय अक्षय कुमार की फिल्मों में एक खास पैटर्न नज़र आया जो किसी ने नोटिस नहीं किया। और ये पैटर्न है बड़ा दिलचस्प या फिर यूं कहिए कि अक्षय के लिए लकी है।


Click it and Unblock the Notifications