19 मार्च को प्रदर्शित होगी 'लाहौर'

साईं ओम फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म को टेक्सास के ह्यूस्टन में आयोजित 42वें वर्ल्डफेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में ज्यूरी के सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार सहित कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। पिछले वर्ष 20 अप्रैल को 'लाहौर' का इस फिल्म उत्सव में प्रीमियर हुआ था।
संजय पूरन सिंह चौहान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म राजस्थान के दो भाईयों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। भाग्य उन्हें एक ऐसे जटिल रास्ते पर ले जाता है जहां उनके मूल्यों को चुनौती मिलती है और उन्हें जीवन को बदल कर रख देने वाले विकल्प चुनने के लिए मजबूर किया जाता है।
फिल्म का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के लाहौर में फिल्माया गया है। नफीसा अली, फारुक शेख, आशीष विद्यार्थी और मुकेश ऋषि ने फिल्म में अभिनय किया है। एम. एम. करीम और न्यूयार्क के संगीतकार वाईनी शार्पे ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











