गोवा में फिल्म की शूटिंग करतीं स्पॉट की गईं वरीना हुसैन, लग रहीं हैं काफी खूबसूरत
अभिनेत्री वरीना हुसैन ने अपने अभिनय से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है, चाहे वो आयुष शर्मा के साथ की हुई मूवी "लवयात्री" हो या फिर सलमान खान की फिल्म दबंग ३ में "मुन्ना बदनाम हुआ" पर अपने डांस का जलवा बिखेरा हो। वरीना ने छोटे समय पर ही सभी के दिल में अपनी जगह बनाई है। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी दूसरी हिंदी फिल्म "द इन्कम्प्लीट मैन" की घोषणा की थी।
तो वही इस समय साल का आखिर महीना चल रहा है और आखिरी महीने के आखिरी हफ्ते में सभी नए साल का स्वागत करने के लिए लोग कई दूर कुछ समय अपनों के साथ छुट्टियां मानाने जाते है। ऐसे में कुछ बॉलीवुड सितारे गोवा के लिए रवाना हो चुके है। वरीना हुसैन भी गोवा में है लेकिन वो यहाँ छुट्टियां मानाने नहीं बल्कि अपनी फिल्म "द इन्कम्प्लीट मैन" की शूटिंग करने आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











